आई लव यू का जाल – एक स्कूल लव की कड़वी सच्चाई / School Love Story in Hindi







कहते हैं…
आई लव यू” दुनिया के सबसे खूबसूरत शब्द होते हैं…

लेकिन…
जब यही शब्द झूठ बन जाएं,
तो दिल नहीं…
पूरी जिंदगी टूट जाती है।

ये कहानी है एक ऐसे प्यार की…
जहाँ एहसास नहीं था…
बस मतलब था।

जहाँ वादे नहीं थे…
बस इस्तेमाल था।

और जहाँ दिल नहीं…
सिर्फ खेल खेला गया था।

तैयार हो जाओ…
एक ऐसी सच्चाई देखने के लिए…
जो शायद तुमने अपने आसपास भी देखी होगी…
👉  “आई लव यू का जाल…”







              आई लव यू का जाल

                                     ✍️  किशोर 



नवादा का टाऊन हाई स्कूल…
जिले का सबसे नामी सरकारी स्कूल।
जहाँ दूर-दराज़ के गांवों से बच्चे पढ़ने आते थे।

उसी स्कूल में पढ़ती थी — श्वेता।

सुंदरता ऐसी कि जैसे किसी फिल्म की हीरोइन हो…
आंखों में नशा… चाल में आत्मविश्वास…
और दिमाग?
दिमाग किसी खिलाड़ी से कम नहीं था।

वह सिर्फ खूबसूरत ही नहीं,
समझदार और चालाक भी थी।

क्लास के लगभग हर लड़के की नज़र उसी पर रहती थी।
कुछ तो उसे देखते ही खो जाते…
और कुछ… उसे पाने के सपने बुनते रहते।

मनोज… विनय… दिनेश… और रौनक…
ये चारों तो जैसे उसकी दुनिया में ही जी रहे थे।

लेकिन…
श्वेता की दुनिया कुछ और ही थी।

धीरे-धीरे…
उसने एक खेल शुरू किया।

एक ऐसा खेल…
जिसमें दिल नहीं, दिमाग चलता था।

वह अलग-अलग समय पर…
चारों लड़कों से “आई लव यू” कहती है।

हर एक को लगता…
 “श्वेता सिर्फ मेरी है…”

और यहीं से शुरू हुआ —
फरेबी मोहब्बत का खेल।

कोई उसके लिए गिफ्ट लाता…
कोई पैसे देता…
कोई उसकी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करता…

और श्वेता?
बस मुस्कुराती…
और हर बार एक नया “आई लव यू” उछाल देती।

चारों लड़के…
उसके झूठे प्यार को अपनी जिंदगी की सच्चाई समझ बैठे थे।

समय बीतता गया…
और उनका प्यार…
धीरे-धीरे दीवानगी में बदल गया।

लेकिन…
सच ज्यादा दिन छिपता नहीं।



        सच्चाई का खुलासा


एक दिन…
मनोज को शक हुआ।

उसने सच्चाई जानने की कोशिश की…
और जो सामने आया…
उसने उसकी दुनिया ही हिला दी।

 श्वेता सिर्फ उससे नहीं…
बल्कि विनय, दिनेश और रौनक —
सबसे एक साथ प्यार का नाटक कर रही थी।

सच जानकर भी…
दिल मानने को तैयार नहीं था।

चारों आपस में भिड़ पड़े।

हर कोई यही साबित करना चाहता था —
श्वेता सिर्फ मेरी है!”




       दिल तोड़ देने वाला पल


और फिर…
एक दिन…

स्कूल के बाहर…
चारों में जोरदार बहस चल रही थी…

तभी…
उनकी नज़र एक ही दिशा में ठहर गई।

श्वेता…
एक बाइक पर बैठी थी…

लेकिन…
उसके साथ ना मनोज था…
ना विनय…
ना दिनेश…
ना रौनक…

 वो थी… गौरव के साथ।

वो उससे चिपक कर बैठी थी…
हंस रही थी…
जैसे दुनिया में कोई और मायने ही नहीं रखता।

उस एक पल में…
चारों के दिल…
टुकड़ों में टूट गए।

अब उन्हें सब समझ आ चुका था…

👉 वो प्यार नहीं था…
👉 वो सिर्फ एक खेल था…
👉 जिसमें वो सब मोहरे थे…

तभी…
पीछे से एक आवाज आई —

अभय हंस रहा था।

वो बोला —

 “कहो भाई…
और बोलो ‘आई लव यू’…
 यही है आज का प्यार…
ना दिल… ना सच्चाई…
 बस जरूरत… और इस्तेमाल…”

उसकी बात…
जले पर नमक जैसी लगी।

गुस्से में आकर…
चारों उसी पर टूट पड़े।

क्योंकि…
 सच हमेशा चुभता है।





🎯 💔  मासूम फरेबी संदेश 


उस दिन के बाद…
उन लड़कों ने सिर्फ एक लड़की को नहीं खोया था…

👉 उन्होंने खो दिया था…
अपने भरोसे को… 
अपने मासूमियत को… 
और अपने प्यार पर विश्वास को।

अब जब भी कोई “आई लव यू” कहता…
तो दिल नहीं धड़कता था…
बल्कि दिमाग सवाल करता था।

क्योंकि अब वो समझ चुके थे —

> हर मुस्कान सच्ची नहीं होती…
> हर प्यार, प्यार नहीं होता…
> और…
> हर “आई लव यू”… दिल से नहीं बोला जाता।

👉 कुछ “आई लव यू”
सिर्फ एक जाल होते हैं…
जिसमें फंसकर इंसान…
खुद को ही खो देता है।





  🫸 फरेबी मोहब्बत की एक और कहानी 🫷





  ब्लाइंड स्टैचू  एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसमें अभागन प्रेमिका को हर कदम पर सिर्फ धोखा ही मिलता है। पढ़िए दिल को छू लेने वाली एक लड़की की मार्मिक कहानी।

          कहानी पढ़ने के लिए नीचे लिखे कहानी के टाईटल पर क्लिक कीजिए - 




👉 ऐसी ही प्रेरणादायक एवं मजेदार कहानियाँ पढ़ने के लिए किशोरवाणी ब्लॉग फॉलो करें।

👉 पोस्ट पसंद आए तो कमेंट भी जरूर लिखें ।

👉 इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें। आपका कॉमेंट हमें बेहतर लिखने की प्रेरणा देता है।

Popular Post

अधूरी बारिश की कहानी – एक अनाथ बच्ची की मार्मिक कहानी । Adhuri-Barish-Ki-Kahani-real -story

जब गांव की गलियां याद आईं | दिल को छू लेने वाली प्रेरणादायक कहानी | Village Life Emotional Story

दहेज के बोझ तले टूटता फकीरा | दहेज प्रथा पर मार्मिक हिंदी कहानी । Dahej ke Bojh Tale Tutata Fakira

सात जन्मों का अधूरा बंधन | एक मार्मिक अधूरी सच्ची प्रेम कहानी । saat- janno -ka-adhura -bandhan -real -love -story

माँ का आँचल | दिल छू लेने वाली प्रेरक हिन्दी कहानी / Maa- Ka-Aanchal -Emotional-Inspirational- Hindi -Kahani

मोबाइल वाला बेटा – भावुक कहानी | परिवार और रिश्तों की सच्चाई। Mobile Wala Beta

इकरार का दिन – दिल को छू लेने वाली प्रेम कविता | / ikrar-ka-din-hindi-love-poem