घूस का तूफ़ान | भ्रष्टाचार पर भावुक हिंदी कविता | Emotional Hindi Poem on Corruption









“ये कहानी किसी एक इंसान की नहीं है…
ये उस तूफ़ान की कहानी है,
जो दिखता नहीं, पर सबको तोड़ता है।

जहाँ ईमान बिकता है,
और इंसान धीरे-धीरे
खुद से ही हार जाता है।

घूस…
एक ऐसा जाल,
जिसमें फंसकर
हर कोई खुद को सही ठहराता है—
पर अंदर ही अंदर
डूबता ही चला जाता है…”








                 घूस का तूफ़ान

                                   ✍️ किशोर 



घूस…
एक भयावह तूफ़ान,
जिसकी आंधियों में
मैं भी हूँ,
तुम भी हो,
और ये पूरा समाज कहीं न कहीं
उलझा हुआ है।

यह तूफ़ान दिखता नहीं,
पर हर दिशा में बहता है,
रिश्तों की जड़ों को हिलाता,
ईमान की दीवारों को गिराता,
धीरे-धीरे सब कुछ
अपने साथ बहा ले जाता है।

सुबह का भूला मैं,
शाम ढले
रास्ता पहचानकर
किनारे लौट आया हूँ,
अपने भीतर की आवाज़ सुनकर
खुद को बचा लाया हूँ।

पर तुम…
और वो तमाम लोग,
जो इस भंवर में फंसे हैं,
हर कोशिश के बाद भी
और गहरे धँसते जा रहे हैं,
जैसे कोई अदृश्य हाथ
उन्हें नीचे खींचता जा रहा हो।

आज मैं साहिल पर खड़ा
लहरों को टकराते देखता हूँ,
मन में एक बेचैनी लिए—
क्या सच में
कोई रास्ता नहीं बचा?

सोचता हूँ,
काश मेरे हाथ
कोई ऐसा नुस्खा लग जाए,
जो इस तूफ़ान को थाम सके,
जो इन डूबते चेहरों को
फिर से किनारे ला सके।

शायद…
एक चिंगारी ईमान की,
एक कदम सच की ओर,
या फिर
एक आवाज़—
जो इस खामोशी को तोड़ दे।

क्योंकि
तूफ़ान चाहे कितना भी बड़ा हो,
अगर कोई खड़ा हो जाए
डटकर उसके सामने,
तो रास्ता बदल ही जाता है।



           😛  लालची संदेश 💔 


“तूफ़ान हमेशा बाहर से नहीं आता…
कभी-कभी वो हमारे ही फैसलों से जन्म लेता है।

घूस सिर्फ पैसे का लेन-देन नहीं,
ये आत्मा का सौदा है…
जहाँ इंसान सब कुछ पा कर भी
खुद को खो देता है।

अगर सच में बदलना है ये समाज,
तो शुरुआत बाहर से नहीं—
खुद से करनी होगी।

क्योंकि
एक ईमानदार कदम ही
सबसे बड़ा बदलाव बन सकता है…”






🫸 भ्रष्टाचार की एक और दूसरी कविता 🫷





          पढ़ा लिखा एक जोशीला नौजवान नेता बनकर अपने समाज के लिए कुछ करना चाहता है मगर राजनीति में हावी बेईमानी और भ्रष्टाचार के कारण उसकी एक नहीं चलती है। आप एक बार इस मार्मिक और करुण कविता को जरूर पढ़िए।

       कविता पढ़ने के लिए नीचे लिखे कविता के टाईटल पर क्लिक कीजिए - 







👉 ऐसी ही प्रेरणादायक एवं मजेदार कविताएं 
पढ़ने के लिए किशोरवाणी ब्लॉग फॉलो करें।

👉 पोस्ट पसंद आए तो कमेंट भी जरूर लिखें ।

👉 इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें।


टिप्पणियाँ

Popular Post

अधूरी बारिश की कहानी – एक अनाथ बच्ची की मार्मिक कहानी । Adhuri-Barish-Ki-Kahani-real -story

सात जन्मों का अधूरा बंधन | एक मार्मिक अधूरी सच्ची प्रेम कहानी । saat- janno -ka-adhura -bandhan -real -love -story

जब गांव की गलियां याद आईं | दिल को छू लेने वाली प्रेरणादायक कहानी | Village Life Emotional Story

अधूरी ख्वाहिश: प्रेम, संगीत और कर्मा की एक मार्मिक कहानी | Adhoori Khwaahish - A Story of Love & Destiny

अधूरी चाय – एक दिल छू लेने वाली भावुक हिंदी कहानी | Adhuri Chai Hindi Story

गरीब बाप की अमीर जीत | ठेले वाले की बेटी बनी IAS – प्रेरणादायक हिंदी कहानी । Garib-Baap- Ki -Amir -Jeet- true -story

माँ का आँचल | दिल छू लेने वाली प्रेरक हिन्दी कहानी / Maa- Ka-Aanchal -Emotional-Inspirational- Hindi -Kahani